Breaking News

BHU में अब केवल 4 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल ही अफसरों से मिल सकेगा: धमकी और दबाव बनाने की शिकायतों के बाद लिया गया फैसला, छात्रों ने जताई नाराजगी – वाराणसी समाचार।

 

बीएचयू में अपनी शिकायतों को लेकर अफसरों और विभागाध्यक्षों के पास अब सिर्फ चार छात्रों का प्रतिनिधिमंडल जा सकेगा। अधिकारियों पर दबाव बनाने, धमकाने की शिकायतों पर यह निर्णय लिया गया है। बीएचयू की तरफ से जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि इस नियम का उल्

.

अफसरों को धमकाने और दबाव बनाने की शिकायतों पर निर्णय

परिसर में कुलसचिव, परीक्षा विभाग, कुलपति संग संकाय और विभागाध्यक्षों के यहां समस्याएं और शिकावतें लेकर पहुंचने वाले छात्रों के साथ बड़ी संख्या में दूसरे छात्र भी चले जाते थे। बीते दिनों में कई बार परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव कार्यालय में दर्जनों छात्रों के पहुंच जाने, नोकझोंक करने और दबाव बनाने के प्रकरण सामने आए।

छात्रों ने विश्वविद्यालय के फैसले को बताया गलत

शुक्रवार को कुलपति की तरफ से उक्त दिशानिर्देश जारी किया गया। यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी से पहले से समय लेना होगा। ऐसा नहीं होने पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के इस नोटिफिकेशन के बाद से छात्रों में काफी नाराजगी है छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अब पूरा तानाशाह रवैया अपना रहा है। उन्होंने कहा कि क्या अब छात्र अपने अध्यापकों के सामने अपनी समस्या भी नहीं बता सकते हैं।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …