Breaking News

जिम्बाब्वे को 149 रन पर ढेर कर बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रहा है न्यूजीलैंड, जानें ताज़ा स्कोर।

 

जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार से बुलावायो में शुरू हुआ. जिम्बाब्वे को 149 पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 92 रन बना लिए हैं और बड़ी बढ़त की ओर मजबूती से बढ़ रही है.

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, जो गलत साबित हुआ. मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी की वजह से जिम्बाब्वे 60.3 ओवर में 149 रन पर सिमट गई. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान क्रेग इरविन ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. इसके अलावा तस्गिा ने 30 रन बनाए। निक वेल्च ने 27 रन बनाए. 7 बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके.

मैट हेनरी ने टी20 सीरीज की तरह टेस्ट सीरीज की भी शानदार शुरुआत की और 15.3 ओवर में 39 रन देकर 6 विकेट लिए. इसके अलावा नाथन स्मिथ ने 3 विकेट लिए.

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी. विल यंग और डेवन कोनवे ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़ दिए हैं. यंग 41 और कोनवे 51 रन बनाकर खेल रहे हैं.

बता दें कि न्यूजीलैंड इस मैच में अपने नियमित कप्तान टॉम लैथम के बिना उतरी है. कीवी टीम की कप्तानी मिशेल सेंटनर कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 त्रिकोणीय सीरीज जीती थी. मैट हेनरी ने त्रिकोणीय सीरीज में भी अच्छी गेंदबाजी की.

कीवी टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम रोल रहा था. फाइनल में आखिरी ओवर में उन्होंने साउथ अफ्रीका को 7 रन नहीं बनाने दिए थे और अपनी टीम को 3 रन से चैंपियन बनाया था.

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …