Breaking News

NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहावना: तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, अगले 24 घंटों में गाजियाबाद में हल्की बारिश की संभावना – गाजियाबाद समाचार।

 

सुबह के समय मौसम। जहां दिन में धूप में तेजी नहीं रहेगी।

गाजियाबाद में में गुरुवार देर शाम पहले आंधी और फिर हवाओं के साथ बारिश से मौसम में बदलाव आया। बारिश के बाद तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे पहले गाजियाबाद व पूरे एनसीआर में पिछले 4 दिन से भीषण गमी का सामना करना पड़ रहा था।

आसमान में हल्की खक छाई हुई है।

गुरुवार शाम पहले अंधड़ फिर बारिश

गुरुवार शाम जहां धूल भरी आंधी आई। पहले तेज हवाएं चली, उसके बाद अंधड़ से हाईवे और शहर में धूल ही धूल नजर आने लगी। आसमान में भी धूल के गुब्बार दिखने लगे। करीब 20 मिनट तक धूल भरी आंधी चलने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और मौसम बदल गया। इससे पहले शाम तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अप्रैल माह में एनसीआर में पहली बार मौसम बदला है। गाजियाबाद के देहात व हापुड़ से सटे इलाके में सिर्फ आंधी ही चली। 2 मिमी से भी कम बारिश दर्ज की गई।

आज भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान

NCR में आज 11 अप्रैल से 12 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। गाजियाबाद व आसपास के जिलों में गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। पिछले 4 दिन से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम से मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के अलग अलग जिलों में करवट बदली। जहां कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। आज हवा की गति सामान्य से 3 गुना तेज 12 किमी प्रति घंटा से है।

तापमान में एक साथ 5 डिग्री की गिरावट

तापमान में एक साथ 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन का तापमान 35 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। इससे पहले गुरुवार का दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा, जहां दिन व रात के तापमान में आधे से कम अंतर रह चुका था। लेकिन आज तापमान तेजी से नीचे आया है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से एक्यूआई भी कम हुआ है।

NCR में आज का AQI

शहर AQI
दिल्ली 195
ग्रेटर नोएडा 210
गाजियाबाद 182
नोएडा 142
लोनी 178

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …