Breaking News

कल अयोध्या से प्रमुख खबरें: मंदिर के आसपास चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार किए गए; Ayodhya News: रेप पीड़िता से मिले पूर्व राज्यसभा सांसद

 

अयोध्या में वाहन चोरों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए 5 चार पहिया वाहन और तीन इंजन के साथ वाहन के कई पार्ट्स बरामद किए गए।

.

कोतवाली अयोध्या पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नया सरयू पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरोह में शामिल सभी सदस्य चोरी के वाहनों की तस्करी करते थे। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवपूजन विश्वकर्मा, मनोज गुप्त, सूरज गुप्त, मोहम्मद मुस्तकीम और सुरेश गुप्त शामिल हैं।

रेप पीड़िता से मिले पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश, बोले-50 लाख का दिया जाए मुआवजा

पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश।

अयोध्या में भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने भदरसा रेप पीड़ित बच्ची से मुलाकात किया। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ हुआ असहनीय है। ऐसे अपराधियों की सजा फांसी से कम नहीं होनी चाहिए।

पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा- पीड़िता के घर जाकर पूरी जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि जो अभियुक्त अपराधी है। वह मामूली अपराधी नहीं है। वह बहुत बड़ा अपराधी है। उसे गांव में उसके खिलाफ किसी की बोलने की हिम्मत नहीं होती है। वहां अपराध पर अपराध किए जाता है। आज इस प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार से आम आदमी में जिस प्रकार हौसला बुलंद है।

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या पहुंचे पांच लाख श्रद्धालु

हर दिन अयोध्या में बड़ी संख्या में भक्त रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

सावन पूर्णिमा पर 5 लाख श्रद्धालु अयोध्या आए थे। आस्था शिखर पर, मठ-मंदिरों में उल्लास छाया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी हो रही है। लाखों श्रद्धालुओं ने रविवार को सरयू में डुबकी लगाई और विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

भक्तों से अटी-पटी अयोध्या का रंग और निखर गया था। मंदिरों में गायन-वादन परवान पर था। अध्यात्म के साथ संस्कृति और संगीत की पेंग से सजने वाले झूलनोत्सव में भक्त आह्लादित हैं। सावन पूर्णिमा स्नान के लिए अयोध्या में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा था।

About GE-Live

Check Also

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शराब से भरे दो लावारिस बैग बरामद, RPF ने 132 टेट्रा पैक किए जब्त

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा की …