Breaking News

ट्रंप के खिलाफ जांच कर रहे वकील जैक स्मिथ ने जारी की नई रिपोर्ट, जानें अहम बातें

वाशिंगटन: विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ ने एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में स्मिथ ने कहा है कि 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों को पलटने के डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों की जांच करने वाली उनकी टीम कानून के शासन के लिए खड़ी रही। इस नई रिपोर्ट में सत्ता में बने रहने के ट्रंप के प्रयासों के बारे में उनकी टीम के निष्कर्ष हैं। स्मिथ ने इस रिपोर्ट में लिखा है कि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ आपराधिक आरोप दर्ज करने के अपने फैसले पर दृढ़ हैं।

रिपोर्ट में क्या है?

आगामी 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में वापसी से महज कुछ दिन पहले जारी रिपोर्ट में 2020 में सत्ता में बने रहने के लिए ट्रंप द्वारा किए गए नाकाम प्रयासों को रेखांकित किया गया है। न्याय विभाग ने मंगलवार को कांग्रेस को रिपोर्ट प्रेषित की। इससे पहले एक न्यायाधीश ने इसे जारी करने पर रोक लगाने से मना कर दिया था।

यह भी जानें

ट्रंप के चुनावी नतीजे पलटने के प्रयासों का अधिकतर ब्योरा पहले ही सार्वजनिक है, लेकिन इस रिपोर्ट में पहली बार जांच के बारे में स्मिथ का विस्तृत आकलन शामिल किया गया है। जांच को राजनीतिक बताने वाले ट्रंप और उनके सहयोगियों की आलोचनाओं के खिलाफ स्मिथ का बचाव भी इस रिपोर्ट में है।

‘लोगों के लिए पेश की मिसाल’

स्मिथ ने रिपोर्ट के साथ अटॉर्नी जनरल मैरिक गारलैंड को एक पत्र भी लिखा। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘हम मामलों को सुनवाई के लिए नहीं ला पाए, लेकिन फिर भी मेरा मानना ​​है कि हमारी टीम की ओर से कानून के शासन के लिए खड़ा रहना मायने रखता है। मेरा मानना है कि हमारी टीम ने निजी हितों को छोड़कर न्याय के लिए लड़ने के लिहाज से अन्य लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है।’’

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …