Breaking News

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले किस भारतीय राज्य में? 430 संक्रमित, 2 की मौत।

भारत के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। भारत सरकार ने कहा कि कोरोना के मामलों से घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, केरल में कोरोना के उपचाराधीन मामले सबसे अधिक हैं। केरल में वर्तमान में कोरोना से 430 लोग संक्रमित हैं।

19 मई से अब तक कोरोना के 335 नए मामले

केंद्र सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, इस दक्षिणी राज्य में 19 मई से अब तक 335 नए मामले सामने आए हैं। केरल में अब तक ठीक होने वालों की संख्या सर्वाधिक हैं।

इसी दौरान दो लोगों की कोरोना से हुई मौत

केरल में 19 मई से अब तक 105 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसी अवधि के दौरान कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने सोमवार को कोरोना के मामलों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में वर्तमान में कोविड-19 के 1,010 उपचाराधीन मामले हैं।

ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर

भारत में कोरोना के अधिकांश मामले हल्के हैं और मरीजों की हालत स्थिर है। केंद्र और राज्य सरकारें एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी गई है।

 

About GE-Live

Check Also

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, PUC से लेकर हॉटस्पॉट तक कसेगी निगरानी

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र और स्थानीय एजेंसियां कई …