Breaking News

अमेरिका में एक बार फिर एक भारतीय नागरिक की मौत: वजह जाने

वाशिंगटन: अमेरिका में एक बार फिर भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। इस बार मामला थोड़ा अलग है। मिली सूचना के मुताबिक अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले एक भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई है। जिस शख्स की मौत हुई है उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाना था। अमेरिकी प्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (IECE) विभाग ने बताया कि न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को 57 वर्षीय जसपाल सिंह की मौत के बारे में जानकारी दे दी गई है। साथ ही उसके परिजनों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

अस्पताल में हुई मौत

आईसीई ने बताया कि 15 अप्रैल को अटलांटा के एक अस्पताल में जसपाल सिंह की मौत हो गई। भारतीय नागरिक सिंह ने पहली बार 25 अक्टूबर 1992 में कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था। 21 जनवरी 1998 को एक आव्रजन न्यायाधीश ने सिंह को अमेरिका से जाने का आदेश दिया इसके बाद सिंह स्वेच्छा से भारत लौट आया था। सिंह ने 29 जून 2023 को दोबारा अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने उसे अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर गिरफ्तार कर लिया था।

हिरासत में हुई भारतीय की मौत 

आईसीई के मुताबिक जसपाल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे अटलांटा के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन (ERO) को सौंप दिया गया था। जहां से उसे अटलांटा के एक हिरासत केंद्र में रखा गया था। अमेरिका में जब ऐसे किसी व्यक्ति की हिरासत केंद्र में मौत होती है जो वहां का नागरिक नहीं है तो ईआरओ को दो कार्यदिवस के भीतर संसद, गैर-सरकारी संगठन, मीडिया को इसकी सूचना देनी होती है साथ ही अपनी वेबसाइट में व्यक्ति से जुड़े विवरण साझा करने होते हैं।

About GE-Live

Check Also

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: कतर की अपील—‘दबाव का हथियार न बने अहम समुद्री मार्ग’

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कतर ने खाड़ी देशों की बैठक में अहम …