Breaking News

बोको हराम के आतंकी महिलाओं के साथ क्या किया करते हैं ,जाने पूरी खबर।

मैदुगुरी: नाइजीरिया के उत्तरी पूर्वी हिस्से में आतंकी संगठन बोको हराम द्वारा जंगल में महीनों तक बंधन बनाकर रखे गए सैकड़ों लोगों को मुक्त कराकर अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सेना ने इस बारे में जानकारी दी है। सेना ने बताया कि मुक्त कराए गए लोगों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं और ये कई महीनों या सालों से बंधक थे। नाइजीरियाई सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल केन चिग्बु ने मुक्त कराए गए लोगों को बोर्नो में असैन्य प्रशासन को सौंपने के दौरान कहा कि 350 बंधकों को बोको हराम ने सम्बिसा के जंगलों में बंधक बनाकर रखा था।

भागने की नहीं करते कोशिश 

मेजर जनरल केन चिग्बु ने बताया कि 209 बच्चे, 135 महिलाएं और छह पुरुष मुक्त कराए गए हैं। फटे-पुराने कपड़ों में ये लोग बहुत थके हुए नजर आए। माना जाता है कि कुछ लड़कियों ने दुष्कर्म या उग्रवादियों से जबरन शादी के बाद बच्चों को जन्म दिया होगा। एक बंधक महिला के सात बच्चे हैं और उसने बताया कि बच्चों की वजह से वह एवं अन्य लोग भागने की कोशिश नहीं कर सके।

देते हैं यातना 

मुक्त कराई गई एक महिला हाजरा उमरा ने कहा, ‘‘मैं हमेशा मुक्त होना चाहती थी लेकिन बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर सकी। उसने बताया, ‘‘भागते समय पकड़े जाने पर वो यातना देते और अनिश्चितकाल के लिए कारागार में डाल देते।’’ हाजरा उमरा के अलावा अन्य कई ऐसी महिलाएं है जो बच्चों की वजह से बोकों हराम के चंगुल सें ना चाहते हुए फंसी रहती हैं।

बोको हराम का आतंक 

नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के मुताबिक बोको हराम नाइजीरिया का जेहादी समूह है जिसकी स्थापना 2009 में देश में इस्लामिक शरिया कानून लागू करने के लिए की गई थी। बोको हराम के हमले और हिंसा में अब तक कम से कम 35 हजार लोग मारे गए हैं और 21 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

About GE-Live

Check Also

2.5 मैक स्पीड और 400 किमी रेंज… कितनी खतरनाक है पाकिस्तान की ‘फतेह-II’ मिसाइल?

Pakistan ने अपने उन्नत मिसाइल सिस्टम Fatah-II का सफल परीक्षण किया है, जिससे उसकी सैन्य …