Breaking News

भारतीय मिसाइल हमले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पहली प्रतिक्रिया, जानें उन्होंने क्या कहा।

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है जिसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। अब भारत की इस कार्रवाई पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

क्या बोले शहबाज शरीफ?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान दिया है कि “पाकिस्तान में 5 जगहों पर हमले हुए हैं। पाकिस्तान को भारत द्वारा थोपे गए इस युद्ध कृत्य का पुरजोर जवाब देने का पूरा अधिकार है। पूरा पाकिस्तान सेना के साथ खड़ा है। हम दुश्मन को उसके इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।”

पाकिस्तान ने मानी स्ट्राइक की बात

पाकिस्तान के DG-ISPR ने भी माना है कि भारत ने पाकिस्तान पर स्ट्राइक की है। DG-ISPR ने कहा है कि भारत ने सभी हमले अपने हवाई क्षेत्र से किए हैं। पाकिस्तानी वायुसेना के सभी विमान हवा में हैं। पाकिस्तान ने अपने हिसाब से इसका जवाब देने की बात कही है।

भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना का अभियान

रिपोर्ट के हवाले से खबर दी है कि पाकिस्तान के भीतर की गई कार्रवाई में तीनों सेनाओं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना का योगदान है। इस हमले में सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया है। हमले केवल भारतीय धरती से किए गए थे। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक के लिए इनपुट खुफिया एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए थे।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …