Breaking News

IPL 2026 में KKR का खराब प्रदर्शन जारी, 5 मैचों में भी नहीं मिली जीत; कोच अभिषेक नायर पर उठे सवाल

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। लीग के 22 मुकाबले पूरे होने के बावजूद टीम इकलौती ऐसी है, जिसे अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। केकेआर ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 1 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।

टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बीच अब हेड कोच अभिषेक नायर पर सवाल उठने लगे हैं। आंकड़ों के अनुसार, नायर के कोच रहते हुए टीम का प्रदर्शन लगातार कमजोर रहा है, जिससे यह चर्चा तेज हो गई है कि उनका कोचिंग कार्यकाल टीम के लिए अनुकूल साबित नहीं हो रहा।

आईपीएल से पहले विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में भी अभिषेक नायर यूपी वॉरियर्स के हेड कोच थे। उस सीजन में टीम ने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। इससे पहले भी 2024 और 2025 सीजन में टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा था।

वहीं, IPL 2026 में केकेआर को मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।

लगातार हार के चलते टीम की रणनीति, चयन और कोचिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले मैचों में केकेआर वापसी कर पाती है या नहीं।

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …