Breaking News

Kanpur: 11वीं क्लास के छात्र ने बहन से कहासुनी के बाद पिता ने डांटा; शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका था।

 

कानपुर में रावतपुर क्षेत्र में बहन से कहासुनी और पिता के डांटने से खफा 11वीं कक्षा के छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रावतपुर निवासी मनोज कुमार निजी कंपनी में काम करते है। उनका इकलौता बेटा अभिनव (16) घर के पास स्थित स्कूल में पढ़ता था।

मां सीमा ने बताया कि सोमवार रात अभिनव की छत पर पंखा ले जाने को लेकर बहन सौम्या से कहासुनी हो गई थी। इसपर पिता ने भी बेटे को डांट दिया। इसके बाद अभिनव कमरे में ही सोने की बात कहकर चला गया। मंगलवार सुबह जब उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंची, तो कपड़े टांगने वाली रॉड में दुपट्टे के सहारे अभिनव का शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया। रावतपुर के अतिरिक्त थाना प्रभारी ने बताया कि भाई-बहन के बीच मामूली कहासुनी के बाद छात्र के खुदकुशी करने की बात सामने आई है।

About GE-Live

Check Also

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शराब से भरे दो लावारिस बैग बरामद, RPF ने 132 टेट्रा पैक किए जब्त

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा की …