Breaking News

राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन को बड़ा झटका लगा, उनका बेटा हंटर दोषी करार दिया गया

विलमिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन को बड़ा झटका लगा है। जो बाइडेन को बेटे हंटर बाइडेन की करतूत से चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल,  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को 2018 में रिवॉल्वर की खरीद से संबंधित सभी तीन आरोपों में मंगलवार को दोषी ठहराया गया है। मामले में न्यायाधीश ने सजा सुनाने की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

हंटर नें नहीं दी प्रतिक्रिया 

अभियोजकों ने दलील दी कि राष्ट्रपति के बेटे ने बंदूक खरीद के लिए अनिवार्य फॉर्म में झूठ बोला कि वह अवैध रूप से नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं या नशे के आदी नहीं हैं। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद जब फैसला सुनाया गया तो हंटर बाइडेन सामने देखते रहे और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फैसले के बाद, उन्होंने अपने दोनों वकीलों को गले लगाया और मुस्कुराए।

हंटर बाइडेन का लिखित बयान 

एक लिखित बयान में हंटर बाइडेन ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं, लेकिन परिवार और दोस्तों के समर्थन के लिए आभारी हैं। हंटर के वकील ने कहा कि वह उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का सहारा लेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन अदालत की तरफ से फैसला सुनाए जाने के कुछ ही मिनट बाद अदालत पहुंचीं। हंटर बाइडेन अपनी मां और पत्नी का हाथ थामे अदालत कक्ष से बाहर निकले। उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की। अदालत के फैसले की घोषणा के बाद, राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि वह मामले के नतीजे को स्वीकार करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …