गोंडा में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ निचले इलाकों में जल भराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में लोगों को दिक्कतें हो रही
.
लोग जल भराव से होकर ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था गोंडा नगर पालिका परिषद द्वारा न किए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। आवास विकास कॉलोनी में जगह-जगह चार से पांच फीट रास्तों पर पानी भरा हुआ है। चाहे कांग्रेस नेता रामप्रताप सिंह के आवास के सामने हो चाहे बीजेपी नेता अमरीश दत्त सिंह के आवास के सामने हो जगह-जगह पानी भरा हुआ है।
बारिश रुकने से लोगों को मिली थी राहत गोंडा जिले में कल दोपहर 12:00 से रात 11:00 तक रुकी बरसात के चलते लोगों को राहत मिली थी। लेकिन अब फिर देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। लोग बरसात होने के चलते अपने घरों में ही कैद है और एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा भी नहीं पा रहे हैं।
गोंडा जिला प्रशासन द्वारा भी एडवाइजरी जारी करके लोगों को निर्देश दिया गया है। कि आवश्यक कार्य होने पर ही अपने घरों से निकले अन्यथा अपने घरों में ही रहे आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा गोंडा समेत कई आसपास के जिलों में भारी बारिश को लेकर के अलर्ट जारी किया गया है। और लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अनुमान के अनुसार गोंडा, बलरामपुर सहित आसपास के कई जिलों में अगले 24 घंटे के अंदर भरी बरसात होने के साथ तेज आंधी चलने और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद गोंडा जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है।
Global Express Live