Breaking News

इजरायल ने सीरिया में किया बड़ा हमला, रासायनिक हथियारों के ठिकानों को बनाया निशाना।

यरुशलम: इजरायल के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि इजरायली बलों ने सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हथियार ठिकानों और लंबी दूरी के रॉकेटों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया है ताकि ये शत्रुओं के हाथ ना लग सकें। विदेश मंत्री गिडिअन सार ने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र हित इजरायल और उसके नागरिकों की सुरक्षा है।’’

‘आतंकियों के हाथ ना लग सकें हथियार’

विदेश मंत्री ने कहा कि इजरायली बलों ने इन हथियारों को हमला कर नष्ट कर दिया ताकि ये आतंकियों के हाथ ना लग सकें। सार ने यह बात सीरियाई विद्रोहियों द्वारा सप्ताहांत में दमिश्क पहुंचने और लगभग 14 वर्षों के गृहयुद्ध के बाद राष्ट्रपति बशर असद की सरकार के तख्तापलट के बाद कही है।

अमेरिका ने भी बरसाए बम

अमेरिका ने भी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर दर्जनों हवाई हमले किए हैं। इन हवाई हमलों का मरसद युद्धग्रस्त देश में इस्लामिक स्टेट के फिर से उभरने को रोकना है।

लोग मना रहे हैं जश्न

इस बीच यहां यह भी बता दें कि सीरिया में असद परिवार के 50 साल के शासन का अंत हो गया है। सीरिया में लोग सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे हैं। सीरियाई लोगों की भीड़ ने दमिश्क के चौहारों पर जश्न मनाने के साथ-साथ असद विरोधी नारे लगाए और कार के हॉर्न बजाए। कुछ इलाकों में जश्न के दौरान गोलियां भी चलाई गईं।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …