Breaking News

गाजा पर फिर बरपा इजरायल का कहर, भीषण हवाई हमलों में 21 लोगों की मौत।

खान यूनिस (गाजा पट्टी):  हमास प्रमुख इस्माइल हानिया और याह्या सिनवार समेत सैकड़ों टॉप कमांडरों की मौत के बाद भी इजरायल का कहर गाजा पर जारी है। बीते 24 घंटे में इजरायल के भीषण हवाई हमलों में दक्षिणी गाजा में विस्थापित फिलस्तीनियों के शिविर में रह रहे कम से कम 21 लोग बुधवार को मारे गए। इजरायल की सेना ने कहा कि उसने क्षेत्र में ‘‘आतंकवादी गतिविधियों में शामिल’’ शीर्ष हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया। हालांकि इजरायल की सेना ने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी और कहा कि उसने इस बात की पूरी सावधानी बरती कि हमले में नागरिक हताहत नहीं हों।

मुवासी तंबू शिविर पर हमला बुधवार को गाजा पट्टी में हुए कई घातक हमलों में से एक था। फलस्तीनी चिकित्सकों के अनुसार, मध्य गाजा में इजराइली हमले में कम से कम 10 और लोग मारे गए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। हमास के अक्टूबर 2023 के हमले के बाद करीब 14 महीनों से जारी गाजा में इजराइल के विनाशकारी युद्ध के खत्म होने के कोई संकेत नहीं हैं। हमास ने अब भी कई इजराइली नागरिकों को बंधक बना रखा है और गाजा की अधिकांश आबादी विस्थापित हो चुकी है और जीवित रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय खाद्य सहायता पर निर्भर है।

28 से ज्यादा लोग घायल

दक्षिणी शहर खान यूनिस में नासेर अस्पताल के निदेशक आतिफ अल-हौत के अनुसार, मुवासी में बुधवार को हुए हमले में कम से कम 28 लोग घायल हो गए। मुवासी में सार्वजनिक सेवाएं बहुत कम हैं और जहां लाखों विस्थापित लोग रहते हैं। अस्पताल में मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के एक पत्रकार ने कम से कम 15 शव देखे। हमले के कुछ ही समय बाद अल-अवदा अस्पताल ने कहा कि नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक आवासीय ब्लॉक पर हुए हमले में दो लोग मारे गए और 38 घायल हो गए। सेना ने हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि मध्य गाजा में पहले किए गए हमलों में ‘‘आतंकवादी ठिकानों’’ को निशाना बनाया गया था।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …