Breaking News

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर मिला, बचने की संभावना कम

ईरानी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर बरामद हो गया है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है स्थति सही  नहीं है और राष्ट्रपति रईसी के जिंदा होने की संभावना कम है। ईरान के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बचावकर्मियों को सोमवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर मिल गया है। हालांकि, दुर्घटनास्थल पर जीवन के कोई संकेत नहीं मिले हैं।  रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद राष्ट्रपति रईसी के जीवित होने की उम्मीदें कम हैं। आपको बता दें कि रविवार को ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर से अधिकारियों का संपर्क टूट गया था, इसके बाद से ही राष्ट्रपति रईसी लापता थे।

कैसे हुआ हादसा?

ईरान के राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर रविवार को उस वक्त लापता हो गया था जब वह ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में  पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। इब्राहिम रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी तथा अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे।

दुर्घटनास्थल का पता लगाया गया

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर शामिल थे जिनेमें से दो सुरक्षित अपने निश्चित स्थान तक पहुंच गए थे। राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर से संपर्क टूटने के बाद बड़ी संख्या में बचाव दल को उन्हें खोजने भेजा गया था। हालांकि, क्षेत्र में खराब मौसम और घने कोहरे के कारण बचाव दल के लिए दुर्घटनास्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक तुर्की ड्रोन ने दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …