Breaking News

भारत के थल सेना अध्यक्ष ने नेपाल दौरे के दौरान मुक्तिनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना।

काठमांडू: भारत के थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन किए और वहां पूजा-अर्चना की। इस मंदिर का हिंदू तथा बौद्ध दोनों धर्मों में विशेष धार्मिक महत्व है। नेपाल सेना मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि जनरल द्विवेदी ने पोखरा में नेपाल सेना के पश्चिमी डिवीजन मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां मेजर जनरल संतोष बल्लभ पौडयाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी जानें

खास बात यह है कि इस मंदिर में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे दिवंगत जनरल बिपिन रावत के सम्मान में एक घंटा स्थापित किया गया है। बिपिन रावत की स्मृति में यहां फरवरी 2023 में एक घंटा लगाया गया था, जो उनके योगदान और सेवाओं का प्रतीक है। दिसंबर 2021 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत का निधन हो गया था। इस घंटे को ‘जनरल रावत बेल’ के नाम से जाना जाता है, जो भारत और नेपाल के बीच गहरे सैन्य संबंधों का प्रतीक है।

सेना प्रमुख की पांच दिवसीय यात्रा

जनरल द्विवेदी नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक सिगदेल के निमंत्रण पर नेपाल की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे थे। जनरल द्विवेदी को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा नेपाल सेना के जनरल की मानद पदवी से सम्मानित किया गया। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रक्षा मंत्री मनबीर राय से भी मुलाकात की और आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत की।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …