स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी धनौरा ने थाना गजरौला पुलिस बल के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की और रेलवे स्टेशन व बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की गई।
पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें। इसके लिए पुलिस हेल्पलाइन 112 का भी उपयोग किया जा सकता है।
Global Express Live