Breaking News

भीषण गर्मी में सिर्फ पानी से नहीं चलेगा काम, डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना और सही भोजन करना बेहद जरूरी है। मार्च में ही तापमान 35-36 डिग्री तक पहुँच चुका है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि गर्मी से बचने के लिए केवल पानी पीना ही काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। गर्मियों में इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें:

1. हर्बल काढ़े से करें दिन की शुरुआत

चाय की बजाय हर्बल काढ़ा पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और डाइजेशन सही रहता है। इसे बनाने के लिए पानी में सौंफ, धनिया के बीज और पुदीना डालकर 5 मिनट तक उबालें। गुनगुना होने पर छानकर पीएं।

2. खसखस वाला पानी

गर्मियों में खसखस का पानी बहुत फायदेमंद है। एक लीटर पानी में खसखस की जड़ें डालकर भिगो दें और जब पानी उसमें पूरी तरह मिल जाए, तो दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिएं। यह शरीर को ठंडक और ताजगी देता है।

3. जूसी फ्रूट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

तरबूज, खरबूज, संतरा और खीरा जैसे रसीले फल खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। गर्मियों में ये फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और एनर्जी भी बढ़ाते हैं।

4. पेट की जलन और गर्मी कम करने का घरेलू तरीका

जो लोग गर्मियों में पेट में जलन महसूस करते हैं, वे चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, गुलाब पाउडर और थोड़ा घी मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इसे नाभि के आसपास 15-20 मिनट के लिए लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। यह जलन को कम करता है और शरीर को ठंडक देता है।

5. गर्मियों में ध्यान रखें ये बातें

  • ऑयली और भारी भोजन से बचें।

  • हल्का और पाचन में आसान खाना खाएं।

  • दिनभर कम से कम 4-5 लीटर पानी पिएं।

  • धूप में बाहर निकलते समय सिर को ढकें।

  • ज्यादा तरल पदार्थों वाली डाइट लें, जैसे सूप और जूस।

इन आसान उपायों और सुपरफूड्स को अपनाकर गर्मी में शरीर को स्वस्थ और ठंडक बनाए रखा जा सकता है।

About GE-Live

Check Also

गर्मियों में दही खाते समय न करें ये आम गलतियां, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

गर्मियों के मौसम में दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें …