Breaking News

मैच के अंतिम पलों में गरमाया माहौल, नो बॉल न दिए जाने से बदला खेल का रुख

Rajasthan Royals vs Punjab Kings: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 50 रनों से हरा दिया। मौजूदा सीजन में राजस्थान की टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, इसके बाद पंजाब की टीम सिर्फ 155 रन ही बना पाई। राजस्थान के लिए मैच में जोफ्रा ऑर्चर और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

जोफ्रा ऑर्चर ने किया आखिरी ओवर

पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 56 रनों की आवश्यकता थी। ये रन एक ओवर में बनाना लगभग असंभव था। तब राजस्थान के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोफ्रा ऑर्चर ने संभाली। पांचवीं गेंद पर उन्हें अर्शदीप सिंह का विकेट मिला। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब के बल्लेबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने चौका लगा दिया। इसके साथ ही मैच खत्म हो गया। इसके बाद राजस्थान के प्लेयर्स खुशी में हाथ मिलाने और वापस लौटने लगे। फिर आखिरी गेंद को लेकर ड्रामा हुआ।

अंपायर ने नहीं दी नो बॉल

क्रिकबज के मुताबिक आखिरी गेंद के समय रियान पराग सर्कल के बाहर थे और तीन फील्डर ऑफ साइड में सर्कल के अंदर थे। नियम के मुताबिक अगर सर्कल के अंदर चार फील्डर नहीं होते हैं, तो गेंद को नो बॉल करार दिया जाता है। ऐसे में फील्ड अंपायर ने टीवी अंपायर से आखिरी गेंद का रिप्ले मांगा। इसमें काफी वक्त लिया गया। जिससे राजस्थान के प्लेयर्स परेशान दिखे। रियान पराग, जोफ्रा ऑर्चर और लॉकी फर्ग्यूसन बातचीत करते हुए दिखाई दिए। यहां तक कि पराग मुस्कराते हुए दिखे, जब टीवी अंपायर को अपना फैसला देने में काफी वक्त लग गया, तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन मैदान पर ही बैठ गए।

इसके बाद आखिरी गेंद नो बॉल नहीं दी गई और ये माना गया कि रियान पराग सर्कल अंदर थे। बाद में पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग हंसते हुए अंपायर के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखने पर पता चल रहा कि तीन फील्डर तो सर्कल के अंदर हैं, लेकिन रियान पराग सर्कल की जो बाउंड्री होती है। उस पर खड़े हैं। ऐसे में ठीक से पता नहीं चल पा रहा कि वह सर्कल के अंदर थे या बाहर।

नेहाल वढेरा का अर्धशतक गया बेकार

पंजाब किंग्स के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसके बाद नेहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही पंजाब की बल्लेबाजी बिखर गई। नेहाल ने 62 रन बनाए। वहीं मैक्सवेल ने 30 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के लिए जोफ्रा ऑर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …