Breaking News

NCR में आज भीषण गर्मी का प्रकोप: गाजियाबाद में तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, आसपास के शहरों में प्रदूषण भी बढ़ा – गाजियाबाद समाचार

NCR में आज भीषण गर्मी बनी रहेगी, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दोपहर 12 बजे तक यह 39 डिग्री रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे के बीच पहुंचने की संभावना है।

बारिश से गर्मी में राहत नहीं मिली

मंगलवार शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव तो आया लेकिन पिछले दो सप्ताह से चल रही गर्मी में राहत नहीं मिली। बुधवार को तापमान 39 डिग्री रहा, जबकि एक दिन पहले गुरुवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था।

रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी

पिछले 2 वीक से लगातार मौसम बदल रहा था। कभी आंधी, बारिश तो कभी तेज हवाएं। जिससे तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। आज एनसीआर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ 41 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं रात का तापमान भी बढ़ा है। रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटे में एनसीआर में प्रदूषण भी बढ़ा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और आसपास के जिलों में AQI 300 के करीब पहुंच गया है।

NCR में आज का AQI

शहर AQI
दिल्ली 305
ग्रेटर नोएडा 256
गाजियाबाद 283
नोएडा 289
गुरुग्राम 294

About GE-Live

Check Also

अमेठी में SP का देर रात औचक निरीक्षण, नई पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को परखा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार देर रात गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन का …