Breaking News

गुयाना में पीएम मोदी ने सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी और डोमिनिका के प्रधानमंत्री से की मुलाकात।

 

 

जॉर्जटाउनः गयाना के कैरिकॉम-शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरीनाम के राष्ट्रपति चान संतोखी और डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट से भी विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इन नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता की और भारत के संबंधों को मजबूत किया। पीएम मोदी ने सूरीनाम और डोमिनिका के नेताओं से मिलने के बाद एक आत्मिक और भावुक पोस्ट किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं के साथ मुलाकात की विशेष तस्वीरें भी शेयर कीं। पीएम मोदी कैरेबियन समुदाय के नेताओं के साथ वार्ता कर भारत के संबंधों को गहरा कर रहे हैं।

सूरीनाम से मजबूत दोस्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और सूरीनाम के बीच मजबूत दोस्ती का आधार रखा। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा,  “जॉर्जटाउन में राष्ट्रपति चान संतोखी से मुलाकात की। हमने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, टेलीमेडिसिन और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। हमने भारत लोगों का लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक संबंधों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की। भारत सूरीनाम में विकास संबंधी विभिन्न पहलों का समर्थन करता रहेगा। ”

रूजवेल्ट के प्रधानमंत्री ने छुआ पीएम मोदी का दिल

डोमिनिका ने अपने देश का सर्वोच्च पुरस्कार देकर और पीएम मोदी के लिए दिल जीतने वाली बात कहकर सबका ध्यान आकर्षित किया। पीएम मोदी भी डोमिनिका के प्रधानमंत्री के इन शब्दों का जादू महसूस करते रहे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ” प्रधान मंत्री रूजवेल्ट स्केरिट आपके दयालु शब्दों ने मुझे छू लिया है। गहरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ, मैं ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ स्वीकार करता हूं। मैं इसे अपने साथी भारतीयों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने डोमिनिका राष्ट्रमंडल के साथ भारत की दोस्ती को हमेशा महत्व दिया है। आपने COVID-19 के दौरान समर्थन के बारे में बात की। यह देखकर मेरा दिल खुशी से भर जाता है कि कैसे COVID-19 के दौरान हमारी एकजुटता ने सीमाओं और महाद्वीपों के बीच संबंधों को मजबूत किया। हम आने वाले समय में डोमिनिका के साथ मिलकर काम करते रहेंगे। ”

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …