Breaking News

IIT BHU प्लेसमेंट: 10 छात्रों को मिला ₹1 करोड़ का पैकेज, 19 घंटे में 89 कंपनियों ने 170 छात्रों को दिया जॉब ऑफर, प्लेसमेंट प्रक्रिया अगले 7 दिनों तक जारी रहेगी – वाराणसी न्यूज़।

 

आईआईटी बीएचयू ने पहले दिन के कैंपस प्लेसमेंट का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया। इसके मुताबिक 89 कंपनियों ने 170 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर दिया है। इस बार पहले दिन ही 10 स्टूडेंट्स को एक करोड़ रुपये से 1.65 करोड़ रुपये के बीच का पैकेज मिल गया है। हालां

.

एक ही दिन में इतने छात्राें को करोड़ों का ऑफर मिलना संस्थान में अब तक के प्लेसमेंट का रिकॉर्ड है। एमएनसी कंपनियों ने छात्रों को ये पैकेज ऑफर किया है। हालांकि आईआईटी को अभी प्री-प्लेसमेंट में मिले 1.65 करोड़ के पैकेज से ज्यादा पैकेज मिलने की उम्मीद है। अब तक का उच्चतम पैकेज 1.65 करोड़ और न्यूनतम पैकेज 35 लाख है।

8 दिसंबर तक चलेगा साक्षात्कार

आईआईटी बीएचयू में कैंपस ड्राइव 30 नवंबर की रात से शुरू हुआ। पहला स्लॉट रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक चला। वहीं दूसरा स्लॉट 8 से 4 बजे तक चला। ये स्लॉट पूरा होने तक 160 कंपनियों की ओर से 432 ऑफर मिले। इसमें 399 छात्रों को इंटर्नशिप का ऑफर 87 कंपनियों ने दिया है। वहीं 71 कंपनियों से 262 पीपीओ और 89 कंपनियों से 170 जॉब ऑफर शामिल हैं। आईआईटी-बीएचयू में 8 दिसंबर तक कैंपस प्लेसमेंट चलेगा। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन इंटरव्यू होगा।

पहले दिन इन कंपनियों ने दी नौकरी का ऑफर

पहले दिन डेटाब्रिक्स, प्लूटस रिसर्च, स्क्वायरपॉइंट, गूगल, माइक्रोसॉट, हार्नेस, एक्यूआर कैपिटल, ओरेकल, ओएलए, थॉटस्पॉट, फ्लिपकार्ट, हाईलैब्स, वेल्सफार्गो, ट्रिलॉजी, पेस स्टॉक, पेस स्टॉक, न्यूटैनिक्स, एयरमैट्रिक्स, टेक्सास इन, मासर्टकार्ड, कॉमनवेल्थ बैंक, ओला, अप्लाइड मैटेरियल्स, एसएसआईआर, बजाज, पेट्रोनेट, ज़ोमैटो, ग्रो, मीशो, स्प्रिंकलर, 26 माइल्स कैपिटल, एनवीडिया, एनवीडिया, मीडिया.एनसीटी, इंफोएज, जेविस, जेविस, जेविस, जेविस, हाईलैब्स, क्विकसेल, टाटा मोटर्स आदि कंपनियों ने साक्षात्कार किया।

300 से ज्यादा कंपनियां आई

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रो. सुशांत श्रीवास्तव के अनुसार, 300 से ज्यादा कंपनियों के इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कुल 1506 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 90 प्रतिशत यानी कि 1350 से ज्यादा स्टूडेंट्स तक जॉब पहुंचाया जाएगा। पिछले साल 1144 छात्र और छात्राओं को नौकरी मिली थी। पिछले साल आईआईटी-बीएचयू प्लेसमेंट के आंकड़े में आईआईटी-रुड़की से पिछड़ गया था।

अगले 7 दिनों तक चलेगा प्लेसमेंट

आईआईटी-बीएचयू में अगले सात दिन यानी कि 8 दिसंबर तक कैंपस प्लेसमेंट चलता रहेगा। हर दिन कंपनियां ऑफलाइन, ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में इंटरव्यू लेंगी। इस बार खास ये भी है कि पहली बार 35 स्टार्टअप कंपनियों को भी ड्राइव में बुलाया गया है। इन कंपनियों में आईआईटीएंस को ही खास करके चुना जाता है। दिन और रात दोनों टाइम पर टेस्ट और इंटरव्यू होगे।

About GE-Live

Check Also

बिजनौर में 10 लाख रुपये की आतिशबाजी की ठगी, व्यापारी समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री से करीब 10 लाख रुपये की आतिशबाजी …