स्वस्थ रहने के लिए पेट का सही से साफ होना बहुत जरूरी है। कब्ज होने पर पेट भारी लगता है, भूख कम होती है, गैस, एसिडिटी और थकान बनी रहती है। इसकी वजह हो सकती है फाइबर और पानी की कमी, नींद न पूरी होना, कम फिजिकल एक्टिविटी, हार्मोनल बदलाव और तनाव।
रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं
हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह है कि 4 मुनक्के और 1 अंजीर रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें खाली पेट खाएं और पानी पी लें।
फायदे
-
पेट साफ करता है: मल मुलायम होता है और आसानी से बाहर निकलता है।
-
डाइजेशन में सुधार: कब्ज और पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
-
शरीर में ताकत बनी रहती है: कमजोरी और खून की कमी नहीं होती।
-
हड्डियों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में राहत, विटामिन्स और मिनरल्स की आपूर्ति।
-
इच्छानुसार खजूर या सौंठ पाउडर डालें: ताकत और इम्यूनिटी में बढ़ोतरी।
नोट: कब्ज या पाचन समस्याओं को नजरअंदाज न करें। यह नुस्खा पेट साफ करने और डाइजेशन सुधारने में तुरंत असर करता है।
Global Express Live