Breaking News

कैसा है केजरीवाल के शीशमहल का अंदरूनी नजारा? BJP ने जारी किया ताज़ा वीडियो

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए सभी दांव पेंच आजमा रही हैं। साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच भाजपा ने रविवार की शाम को दिल्ली के सीएम हाउस का नया वीडियो जारी किया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे। भाजपा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक नया वीडियो शेयर करके लिखा- आइए आपको सैर कराएं महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की।

यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर करने के साथ भाजपा ने घर में मौजूद चीजों का रेट भी बताया है। भाजपा के मुताबिक, केजरीवाल के घर में चार करोड़ से 5.6 करोड़ के बॉडी सेंसर और रिमोट वाले 80 पर्दे लगे हैं, 64 लाख रुपए के 16 टीवी, 10-12 लाख रुपए की टॉयलेट सीट, 36 लाख रुपए के सजावटी खंभे हैं। इसके साथ ही अलग अलग सामानों का अलग अलग रेट बताया है।

देखें वीडियो

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी का नया नामकरण भी किया है और उसे अवैध आमदनी पार्टी बताया है। उन्होंने नरेला में एक चुनावी रैली के दौरान कहा- आम आदमी पार्टी ने झूठ बोलकर वोट बटोरा और आगे बढ़ने का काम किया है। आप का मतलब है- अवैध आमदनी वाली पार्टी। दिल्ली के पैसों से ये पंजाब, गुजरात, गोवा का चुनाव लड़ते हैं। शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, हम पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा, हम कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे, फिर कांग्रेस का भी समर्थन लिया। इन्होंने कहा था कि हम सिक्योरिटी, गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने सिक्योरिटी ली, गाड़ी ली और करोड़ों का शीश महल भी बनवा लिया।

About GE-Live

Check Also

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, PUC से लेकर हॉटस्पॉट तक कसेगी निगरानी

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र और स्थानीय एजेंसियां कई …