Breaking News

मऊ पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, एसपी इलामारन समेत अधिकारी रहे उपस्थित

Mau जिले के बकवल स्थित पुलिस लाइन परिसर में पुलिस विभाग की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक इलामारन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

होलिका दहन के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र तथा प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह भी शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन संपन्न कराया गया। पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

पुलिस अधीक्षक Ilmaran ने इस अवसर पर पुलिस परिवार और जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए।

जनपद पुलिस की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा सुरक्षित तरीके से त्योहार का आनंद लें।

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …