Breaking News

बलरामपुर में 17 एएनएम पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर 2 दिन का वेतन काटा गया – बलरामपुर न्यूज़।

 

निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र में 17 स्थानों पर एएनएम बिना सूचना के गायब मिलीं थी।

बलरामपुर जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण सत्र से गायब रहने वाली 17 एएनएम पर कार्रवाई की है। इन सब पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।

.

टीकाकरण सत्र में ड्यूटी से नदारद रहने वाली 17 एएनएम पर सीएमओ ने दो दिन का वेतन काटते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी का निरीक्षण

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की लापरवाही अक्सर सामने आ रही थी। जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बीते दिनों इसको लेकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान 17 एएनएम अनुपस्थित पाई गई थी।

काटा गया एएनएम का वेतन

बलरामपुर जनपद में टीकाकरण सत्र के दौरान गायब रहने वाली गनेशपुर की एएनएम सरिता, गैसड़ी के खदगौरा की रश्मि, बलरामपुर ग्रामीण के ज्योनार की अंजली सैनी व नंदनगर की आशा देवी का वेतन काटा गया है।

इसी तरह पचपेड़वा ब्लॉक के खदगौरा की एएनएम अनामिका गौतम, लालपुर की महिमा रावत, लौकहवा की राधिका सिंह, बिशुनपुर विश्राम की निशा सिंह, सिसहनिया की शालिनी, हरैया सतघरवा के शंकरनगर की प्रिया, शिवानगर की किरन, मंगरा कोहल की श्वेता शुक्ला, इमलिया की निशा तथा गैड़ास बुजुर्ग के नगवा की दुर्गेश, नंदौरी की रूपाली, बंजरिया की मोनिका व धौरहरा की मायावती का वेतन काटा गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी का बयान

मामले पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी का कहना है कि बीते एक जनवरी को ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया था। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र में 17 स्थानों पर एएनएम बिना सूचना के गायब मिलीं थी। ऐसे में उस दिन गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हुआ है।

लापरवाही पर कार्रवाई

नियमित टीकाकरण सत्र जैसे महत्वपूर्ण दिन बिना सूचना के गायब रहना ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही है। अनुपस्थित पाई गई 17 एएनएम का दो दिनों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

दिया गया निर्देश

इसके साथ ही सभी अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को टीकाकरण सत्र के दौरान किसी भी एएनएम को अवकाश न दिए जाने का निर्देश दिया है। कहा है कि इस दौरान यदि फिर दोबारा लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About GE-Live

Check Also

उन्नाव में 11 साल बाद फिर स्थापित हुई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, विधायक पंकज गुप्ता ने किया अनावरण

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के शुक्लागंज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की …