Breaking News

गोरखपुर न्यूज़: गोरखपुर AIIMS डायरेक्टर का नया कारनामा: SCST दिखा बेटे को ही दे दी नौकरी, पोल खुली तो इस्तीफा दे दिया

 

गोरखपुर AIIMS में भाई-भतीजावाद और परिवारवाद की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। संस्थान की पहली डायरेक्टर, सुरेखा किशोर, जनवरी में अपने पुत्रों की जूनियर रेजिडेंट के पद पर नियुक्ति कराने के आरोपों के चलते अपना पद गंवा चुकी थीं। अब, आठ महीने बाद, गोर

.

AIIMS के एक्टिंग डायरेक्टर के बेटे पर आय छुपाने का आरोप
दरअसल, AIIMS गोरखपुर के एक्टिंग डायरेक्टर और CEO प्रो. जी.के. पाल के बेटे ओरो प्रकाश पाल हैं। उन्होंने जल्द ही माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में MD-PG कोर्स के लिए अपनी नियुक्ति करवाई। 30 अगस्त को नियुक्ति के बाद उन्होंने पदभार संभाल लिया।

लेकिन जल्द ही ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई कि ओरो पाल ने दानापुर, बिहार के पते से जारी OBC प्रमाणपत्र में अपनी आय 8 लाख से कम बताते हुए नॉन-क्रीमी लेयर का शपथपत्र दिया था। लेकिन जब उनके माता-पिता की कुल आय का आकलन किया गया, तो यह पाया गया कि उनके पिता, जो AIIMS पटना और गोरखपुर के डायरेक्टर हैं और उनकी माता, जो जिपमर पांडिचेरी में प्रोफेसर हैं, की सम्मिलित आय 80 से 90 लाख के बीच है, जो शपथपत्र में दर्शाई गई आय से मेल नहीं खाती।

जैसे ही यह मामला सार्वजनिक हुआ और विवाद ने तूल पकड़ा, आनन-फानन में ओरो पाल की नियुक्ति को “निजी कारणों” का हवाला देते हुए रद्द करवा दिया गया। हालांकि, इस मामले के दस्तावेजी प्रमाण भी सामने आ चुके हैं।लेकिन अभी किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई हैं।

AIIMS मीडिया प्रभारी ने ओरो प्रकाश पाल की नियुक्ति पर उठे विवाद को निराधार बताया
जब इस मामले में AIIMS के मीडिया प्रभारी अरूप मोहंती से सवाल किया गया, तो उन्होंने इस प्रकरण को पूरी तरह से निराधार बताया। उनका कहना था कि ओरो प्रकाश पाल का दुर्भाग्य है कि वे निदेशक के पुत्र हैं। अन्यथा, उन्होंने काउंसिलिंग के तहत बतौर OBC उम्मीदवार माइक्रोबायोलॉजी में अपनी नियुक्ति ली थी। लेकिन पीजी की काउंसिलिंग अभी जारी है, और बेहतर विकल्प मिलने के कारण उन्होंने स्वयं ही अपनी नियुक्ति को रद्द करवा लिया है।

मामले के सामने होने के बाद निदेशक की यात्रा हुई स्थगित
AIIMS गोरखपुर के डायरेक्टर, जो पटना AIIMS के पूर्णकालिक निदेशक भी हैं, उनको मंगलवार को गोरखपुर आना था, लेकिन संभवतः बेटे के मामले के सामने होने के कारण वह गोरखपुर भी नहीं पहुंचे।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …