Breaking News

गणपति आज बुलंदशहर में विसर्जित किए जाएंगे: बुलंदशहर न्यूज़: प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से निगरानी की जाएगी

 

बुलन्दशहर में गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर श्रदालुओं के द्वारा श्री गणेश प्रतिमा को विसर्जित किए जाने के लिए की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से मंगलवार सुबह जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने वालीपुरा

.

श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने दे इसके लिए वैरिकेटिंग, संकेतक , गोताखोर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि नहर के आस-पास उगी झाड़ियों को साफ कराने, घाट पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था करायी जाए। प्रतिमा विसर्जन के समय भीड़-भाड को नियंत्रित करने के लिए कन्ट्रोल रूम भी बनाया जाए।

विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही खड़ा कराया जाये। डीजे इत्यादि को विजर्सन वाले स्थान की ओर नहीं आने दें। इस संबंध में डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर दिया जाये। वलीपुरा नहर के पास की गई कृत्रिम व्यवस्था पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरें भी लगवाये जाने के निर्देश दिये गये।

जाम की स्थिति से निपटने के लिए रूट डायवर्ट के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था भी कर ली जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल कुमार आदि रहे।

About GE-Live

Check Also

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शराब से भरे दो लावारिस बैग बरामद, RPF ने 132 टेट्रा पैक किए जब्त

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा की …