Breaking News

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत खराब, अस्पताल में हुए भर्ती।

Bill Clinton Hospitalised: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को वाशिंगटन के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। बुखार से पीड़ित होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लिंटन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल यूरेना ने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को सोमवार दोपहर में परीक्षण और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उरेना ने कहा कि उन्हें अस्पताल में पूरी देखभाल मिल रही है।

कमला हैरिस के लिए किया था प्रचार

बिल क्लिंटन ने जनवरी 1993 से जनवरी 2001 तक राष्ट्रपति के रूप में दो कार्यकालों तक काम किया है। उन्होंने हाल ही में चुनाव के दौरान शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को संबोधित किया था और कमला हैरिस की व्हाइट हाउस की दावेदारी के लिए प्रचार किया था।

बिल क्लिंटन को रही हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

क्लिंटन के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद के वर्षों में उन्हें कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 2004 में सांस लेने में तकलीफ के बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। 2021 में पूर्व राष्ट्रपति को संक्रमण हुआ था जिसके इलाज के लिए उन्हें कैलिफोर्निया में छह दिनों के तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …