Breaking News

आसिम मुनीर की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात पर भड़के पूर्व PM इमरान खान, बोले – ‘पाकिस्तान में…’

 

Imran Khan Slams Pakistan Government: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अडियाला जेल से एक बार फिर मौजूदा सरकार की व्यवस्था पर जोरदार हमला बोला है. ट्रंप और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की हालिया मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान ने कहा कि पाकिस्तान अब हाइब्रिड नहीं, सीधे मार्शल लॉ के तहत चल रहा है.

इमरान खान के X अकाउंट से शेयर किए गए बयान में कहा गया, “अगर मुल्क में असली ताकत किसी और के पास है तो बातचीत भी उसी से होनी चाहिए. ट्रंप ने भी यही समझा इसलिए प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति से नहीं, बल्कि मुनीर से मुलाकात की.” इमरान ने अमेरिका के ड्रोन हमलों को निंदनीय बताया.

खैबर पख्तूनख्वा में मासूमों की मौत पर क्या बोले इमरान?

खैबर पख्तूनख्वा में मासूमों की मौत को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, “जब निर्दोष लोग मारे जाते हैं तो आतंकवाद बढ़ता है. KP सरकार को ड्रोन हमलों के दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करनी चाहिए.” उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने दुनियाभर में अमेरिकी ड्रोन हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं और उनका रुख आज भी वही है.

इमरान खान ने केपी सरकार को दिए ये निर्देश

इमरान खान ने KP सरकार को निर्देश दिया है कि बजट पास करने से पहले उनके पास सलाह के लिए आएं. उन्होंने कहा, “अली अमीन, शिबली, तैमूर झगरा जैसे नेता मुझसे बजट पर चर्चा करें. यह फाइनल बजट नहीं है. मेरी सलाह के बाद उसमें संशोधन कर मंजूरी दी जाए.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि IMF को भी ये बात बताई जाए कि पार्टी का असली नेतृत्व उनके पास है और बिना उनकी मंजूरी कोई फाइनेंशियल प्लानिंग मंजूर नहीं की जानी चाहिए.

इमरान ने कड़ा बयान देते हुए कहा, “जब बाकी सूबे सरप्लस नहीं दे रहे तो KP की जनता के पैसे से संघीय सरकार को राहत देना सरासर अन्याय है. मैं ऐसा नहीं होने दूंगा.”

उन्होंने कहा, “आज के समय में मुख्यधारा की मीडिया को या तो बंद कर दिया गया है या खरीद लिया गया है. आज अगर सच की आवाज जिंदा है तो वो सिर्फ सोशल मीडिया की वजह से है. यही असली जनता की ताकत है.”

About GE-Live

Check Also

US के 100% टैरिफ के प्रावधान पर चीन की आपत्ति, ट्रंप प्रशासन को दी दो टूक सलाह

बीजिंग। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी अमेरिकी टैरिफ लगाने की …