Breaking News

फाइव स्टार जैसा खाना ढाबे के रेट पर मिलेगा : 19 सितंबर को CM योगी फ्लॉटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन करेंगे, 250 रुपये में मिलेगी स्पेशल थाली – Gorakhpur News

 

गोरखपुर के लोगों के साथ ही यहां आने वाले टूरिस्टों को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मरीन ड्राईव कहे जाने वाले रामगढ़ताल झील में क्रूज के बाद अब यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का भी मजा मिलेगा। यानी कि आप अपने परिवार के साथ झील के बीच बने इस रेस

.

सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि यहां अगर आप अपने परिवार संग घूमने पहुंचे तो आपको अपना पॉकेट देखने की भी जरूरत नहीं होगी। क्योंकि यहां ढाबे के रेट पर आपको फाइव स्टार जैसा खाना लग्जरी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में मिलेगा। यहां की स्पेशल थाली के लिए आपको सिर्फ 250 रुपये ही खर्च करेंगे पड़ेंगे।

19 सितंबर को CM योगी करेंगे उद्घाटन इसलिए आपको अब इस रेस्टोरेंट के बाहर से सिर्फ सेल्फी लेकर वापस नहीं आना पड़ेगा, बल्कि आप बिना अपनी पॉकेट पर किसी बोझ के परिवार संग यहां लांच और डिनर का मजा ले सकेंगे।

नौकायन पर यह रेस्टोरेंट बनकर तैयार हो चुका है। लाइव किचन के ट्रायल के साथ ही अब इसे फाइनल टच देने का काम चल रहा है। इसी 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस रेस्टोरेंट के निर्माण में करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है।

अब तस्वीरों में देखें रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …