Breaking News

बुलंदशहर में चौथे दिन भी कोहरे की चादर, दृश्यता बेहद कम, ठंड से जनजीवन प्रभावित

बुलंदशहर में लगातार चौथे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। देर रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह तक और गहरा हो गया। हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया।

कोहरे की वजह से रात के समय वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। चालक फॉग लाइट और हेडलाइट जलाकर बेहद सतर्कता के साथ वाहन चलाते नजर आए। सुबह के वक्त भी शहर की सड़कों और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

ठंड के बढ़ते असर के बीच न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। अगले दो दिनों तक तापमान में और गिरावट आने तथा धूप निकलने की संभावना बेहद कम जताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने भी ठंड को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने पर जोर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे गर्म कपड़े पहनें, सुबह और शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

लगातार कोहरे और बढ़ती ठंड के बीच जिले के लोग अब मौसम के साफ होने और धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

अमेठी में SP का देर रात औचक निरीक्षण, नई पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को परखा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार देर रात गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन का …