Breaking News

लैंडिंग से पहले फटा फ्लाइट का टायर, जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान में मची अफरा-तफरी

चेन्नई: जयपुर से चेन्नई आ रहे एक विमान बड़े हादसे का शिकार होते-होते रह गया। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही विमान का टायर फट गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद विमान में बैठे यात्रियों की जान अटक गई। हालांकि अधिकारियों ने इस विमान की इमरजैंसी लैंडिग कराई।

पायलट ने अधिकारियों को दी सूचना

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सभी सदस्य विमान से सुरक्षित उतर गए। उन्होंने बताया कि विमान के एयरपोर्ट पर उतरने से पहले पायलट को टायर फटने का पता चला। इसके बाद उसने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों के अनुसार, पायलट से सूचना मिलने पर ऐसी परिस्थितियों में विमान को उतारने के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया।

कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

अधिकारियों ने बताया कि विमान को आपातकालीन परिस्थिति में उतारा गया। इसके बाद विमान का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इसका पहिया नंबर-2 क्षतिग्रस्त मिला, जिसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े अंदर की ओर से बाहर आ रहे थे।

अमेरिका में हुआ हादसा

इसी तरह के एक हादसे में अमेरिका में एक विमान अनियंत्रित होकर मकान पर गिर गया। विमान आयोवा से मिनेसोटा जा रहा था। विमान दुर्घटनाग्रस्ट होकर मिनियापोलिस उपनगर के एक मकान पर गिरा, जिससे विमान में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकट अडेसाओगुन ने बताया कि मकान में रह रहे लोगों को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है, लेकिन मकान नष्ट हो गया है।

मकान पर गिरा विमान

वहीं संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एकल-इंजन वाले ‘सोकाटा टीबीएम7’ विमान में कितने लोग सवार थे। एजेंसी ने बताया कि विमान ‘डेस मोइनेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से रवाना हुआ था और वह ‘अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डे’ जा रहा था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस दुर्घटना के संबंध में जांच कर रहा है।

About GE-Live

Check Also

गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना सरकार का लक्ष्य, भुवनेश्वर में RBI के नए डेटा सेंटर का उद्घाटन

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए …