मथुरा के शेरगढ़ में शुक्रवार को भरी पंचायत में युवक की गोली मारकर हत्या में पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि अमोल पहलवान पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी पहले से ही घायल अवस्था में पुलिस की गिरफ्त में है।
.
दंगल की तैयारियों को लेकर बैठी थी पंचायत
23 अगस्त को अगले महीने यानी सितंबर में होने वाली दंगल की तैयारियों को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। इसी में आयोजन को लेकर चर्चा हो रही थी। इस दौरान अमोल पहलवान और पूर्व प्रधान रामवीर के बेटे कृष्णा के बीच बहस होने लगी। थोड़ी ही देर में कृष्णा ने अमोल पहलवान पर गोली चला दी।
अमोल पहलवान जिसे भरी पंचायत में गोली मारी गई थी।
पहलवान की मौके पर मौत हो गयी। इस घटना में आरोपी कृष्णा भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के बाद कंधे में गंभीर चोट होने के कारण आगरा रेफर कर दिया गया था। यह पुलिस अभिरक्षा में है।
इस घटना में पुलिस ने आरोपी कृष्णा के भाई अनुज, सतवीर पुत्र भगवान सिंह, रामबाबू पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, भरत पुत्र मनीराम को शनिवार देर रात दबिश के दौरान सेही के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा के पास से बरामद हुयी 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर और रामबाबू से दुनाली बंदूक व कारतूस बरामद किए हैं।
अमोल पहलवान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
पिता की हत्या के बाद से दोनों पक्षों में रंजिश
बताते चलें शेरगढ़ के पैगांव में स्पेशल ग्रांट की रकम को लेकर जनवरी 2022 में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के चुनाव प्रस्तावक और पैगांव के प्रधान रामवीर की कोकिलावन में दर्शन करने जाते समय हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमोल पहलवान सहित 6 लोगों को नामजद किया गया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही।
पुलिस की गिरफ्त में अमोल पहलवान की हत्या के आरोपी।
Global Express Live