Breaking News

महिला जज: फिर बहस में इच्छामृत्यु मांगने वाली एक महिला न्यायाधीश..। अब चर्चा में क्यों हैं?

 

न्यायिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर चर्चा में आईं महिला जज ने इस बार धमकी भरा पत्र मिलने की शिकायत की है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए संबंधित पोस्ट ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। जिले में तैनात एक महिला जज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके आवास पर 28 मार्च को पंजीकृत डाक से धमकी भरा पत्र आया है।

पत्र आरएन उपाध्याय नामक व्यक्ति की ओर से भेजा जाना बताया गया है। लिफाफे पर मोबाइल नंबर 9415802371 भी लिखा है। महिला जज ने आशंका जताते हुए तहरीर में तीन लोगों के नाम देकर कहा है कि पत्र भेजने की साजिश में ये भी शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि उनके प्रार्थना पत्र पर उच्च न्यायालय के माध्यम से यौन उत्पीड़न की जांच की जा रही है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि महिला जज की तहरीर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

About GE-Live

Check Also

पीलीभीत में पानी से भरे गड्ढे में समाधि लेने उतरे महंत, थानाध्यक्ष ने बचाई जान

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शुक्रवार शाम एक आश्रम परिसर में उस समय …