Breaking News

कानपुर देहात में रोजगार मेला: बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर, स्टाइपेंड के तौर पर मिलेंगे 18,300 रुपए – Kanpur Dehat News

 

कानपुर देहात के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर में 21 जून 2025 को अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेले का आयोजन होगा। एक्सीलेंस एचआर कंसलटेंट की ओर से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद सहित कई बड़ी कंपनियों में नौकरी का अवसर मिलेगा।

 

योग्य उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हाई स्कूल में 40% और आईटीआई में 50%अंक जरूरी हैं। आवेदक 2020 से 2024 के बीच पास आउट होने चाहिए और शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है।

फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, वायरमैन पीपीओ, शीट मेटल, टूल एंड डाई मेकर और सीओई (ऑटोमोबाइल) ट्रेड के पास आउट छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 24,550 रुपए सीटीसी और 18,300 रुपए इन-हैंड स्टाइपेंड मिलेगी।

कंपनी कैंटीन, यूनिफॉर्म, जूते और मेडिकल सुविधाएं प्रदान करेगी। चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इच्छुक उम्मीदवार 21 जून को सुबह 10:30 बजे अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी छायाप्रति के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर पहुंच सकते हैं।

 

About GE-Live

Check Also

अमेठी में SP का देर रात औचक निरीक्षण, नई पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को परखा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार देर रात गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन का …