Breaking News

बलिया में बिजली विभाग ने 24×7 कंट्रोल रूम शुरू किया, शिकायत के लिए नंबर 9453048337 जारी

बलिया में बिजली के करंट से हो रही लगातार दुर्घटनाओं के बाद विद्युत विभाग ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा।

 

अधीक्षण अभियंता लाल सिंह ने बताया कि जिले में बिजली संबंधी शिकायतों के निपटारे और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विद्युत वितरण मंडल बलिया में यह कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका मोबाइल नंबर 9453048337 है।

अधीक्षण अभियंता ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों के टूटने या अन्य किसी भी विद्युत संबंधी समस्या की सूचना इसी नंबर पर दें। इससे विभाग तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर सकेगा।

गौरतलब है कि बीते 24 सितंबर को बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र की जीराबस्ती नई बस्ती में सेंट जेवियर्स स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनों की करंट लगने से मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद बिजली विभाग के एसडीओ और जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। घटना के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भी बैठक कर विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे।

 

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …