पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त हो गई है। इस बार परीक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती गई। इतनी कड़ी व्यवस्था के बाद भी फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने से हिचकिचाए नहीं। मगर, उन्हें परीक्षा में बैठते ही पकड़ लिया गया। पांच दिन में आगरा में आठ फर्जी अभ्यर्थियों
.
कमिश्नरेट में शनिवार को सिटी जोन में 27 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में 8160 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए। दूसरी पाली में 7814 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त को परीक्षा आयोजित की गई थी। इस तरह पांच दिन में 1,17,600 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 78,687 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। करीब 38 हजार ने परीक्षा छोड़ दी।
इस बार सॉल्वर और फर्जी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। दस्तावेज की गहन चेकिंग, बायोमेट्रिक माध्यम से की गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद भी ली गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी लोगों को फटकने नहीं दिया। इतनी सख्ती के बाद भी परीक्षा में सेंध लगाने के लिए फर्जी अभ्यर्थी पहुंच गए। पहले ही दिन एक फर्जी अभ्यर्थी आधार कार्ड और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की दूसरी मार्कशीट लेकर पहुंचा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पांच दिन में कुल आठ फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। थाने के सामने होटल में बनाया था ठिकाना स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार की देर रात ट्रांस यमुना थाने के सामने होटल में ठहरे तीन ठगों को गिरफ्तार किया। इस गैंग के तार बिहार के सॉल्वरों से जुड़े थे। यह सिपाही भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती का झांसा देकर ठगी करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।
Global Express Live