Breaking News

दृश्य: दूल्हे ने कुत्तों के लिए अद्भुत प्रेम के कारण शादी की हर रस्म में कुत्तों को साथ रखा, फिर..।

सागर: इंसान और कुत्तों के बीच प्रेम संबंध सदियों पुराना है। हालांकि कुल लोग कुत्तों से इतना प्रेम करते हैं कि वह चर्चा का विषय बन जाता है। मध्य प्रदेश के सागर में एक युवक और उसके कुत्तों के प्रति प्रेम की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल ये युवक अपने कुत्तों से इतना प्रेम करता है कि उसने अपनी शादी की सभी रस्मों में कुत्तों को शामिल किया और शादी के कार्ड में भी उनका नाम छपवाया।

क्या है पूरा मामला?

सागर के रानीपुर में रहने वाले यशवंत उर्फ राहुल रैकवार की सगाई 27 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गांव महरोनी की रहने वाली लड़की चंचल रैकवार से हुई थी।  21 अप्रैल को दोनों की शादी हुई, जिसमें रॉकी और जोजो नाम के कुत्ते भी मेहरोनी गए थे। दोनों की मंच पर दूल्हे और दुल्हन के साथ तस्वीर भी खींची गई और विदाई के समय लड़की वालों ने इन दोनों कुत्तों का हल्दी लगाकर टीका भी किया।

यशवंत रैकवार बताते हैं कि करीब 4 साल पहले अपने मित्र को छोड़कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी गाड़ी का पहिया एक छोटे से पिल्ले के ऊपर से निकल गया, जिसका उन्हें दुख हुआ। जब वह गाड़ी से उतरे तो देखा कि वह जिंदा था। उसके बाद वह कुत्ते को अपने साथ लेकर घर आ गया और देखभाल करने लगा। धीरे-धीरे घर में 4 डॉग हो गए, जिनके नाम रॉकी, जोजो, लालू और कालू हैं।

यशवंत ने अपनी शादी के कार्ड में भी कुत्तों का नाम छपवाया है। कार्ड में रॉकी,जोजो, कालू और लालू का नाम है। दूल्हे के साथ इन कुत्तों ने जमकर डांस भी किया।

About GE-Live

Check Also

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, PUC से लेकर हॉटस्पॉट तक कसेगी निगरानी

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र और स्थानीय एजेंसियां कई …