Breaking News

अधूरी तैयारी के बावजूद नहरों में छोड़ा गया पानी: फसलें जलमग्न, सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप – पीलीभीत समाचार।

 

पीलीभीत जिले के बलकरनपुर गांव में सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आधी-अधूरी तैयारी के बीच नहरों में पानी छोड़े जाने से नहर कट गई, और बहता पानी किसानों के खेतों में भर गया। इससे किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने कहा कि उन्हें इस ला

.

बिना तैयारी के छोड़ा गया पानी

किसान संत सिंह, बबल सिंह और बलजीत सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग ने नहरों में मरम्मत कार्य पूरा किए बिना ही पानी छोड़ दिया। इससे नहर में कटाव हुआ, और पानी खेतों में घुस गया। किसानों ने अपनी फसलों को जलमग्न देखकर कहा, “यह सिंचाई विभाग की भारी लापरवाही है। अगर पहले तैयारी पूरी कर ली जाती, तो हमारी फसलें नष्ट न होतीं।”

किसान नेता ने उच्च अधिकारियों को दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद किसान नेता रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

About GE-Live

Check Also

उन्नाव में 11 साल बाद फिर स्थापित हुई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, विधायक पंकज गुप्ता ने किया अनावरण

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के शुक्लागंज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की …