Breaking News

अमेरिका और पार्टी के हित में निर्णय: जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं लेंगे।

 

Joe Biden: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव एक रोचक मोड़ पर आ गया है। जो बाइडेन ने राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर इसका ऐलान किया। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और पार्टी के हित में उन्होंने यह फैसला लिया है। वो जल्द ही देश को संबोधित करेंगे और अपने इस फैसले के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

ट्रम्प को हराने का समय आ गया

उन्होंने लिखा, मैंने नामांकन स्वीकार न करने और अपने कार्यकाल के शेष समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है। 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था। और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय रहा है। आज मैं कमला को इस वर्ष हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन और समर्थन देना चाहता हूं। अब एक साथ आने और ट्रम्प को हराने का समय आ गया है।

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज थी कि जो बाइडेन राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इसे लेकर कई अटकले लगाई जा रही थी। खासतौर से उनके स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे। यह चर्चा थी कि स्वास्थ्य कारणों से वह शायद राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

राष्ट्रपति की रेस से अलग होने की अटकलें

आखिरकार रविवार को उन्होंने इन अटकलों को विराम देते हुए राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। कुछ दिन पहले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुए लाइव डिबेट में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से जो बाइडेन कमजोर पड़ते नजर आए थे। ऐसे में इस बात की अटकलें तेज थी कि बाइडेन को राष्ट्रपति की रेस से अलग हो जाना चाहिए।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …