Breaking News

लगातार चौथी बार हारी CSK, पंजाब ने घरेलू मैदान पर खोला जीत का खाता

PBKS vs CSK: IPL 2025 के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच भिड़ंत हुई। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 20 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने प्रियांश आर्य के ताबड़तोड़ शतक की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। आर्य ने अपनी शतकीय पारी में 7 चौके और 9 छक्के जड़े। आर्य के अलावा शशांक सिंह ने 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 52 रन बनाए और नाबाद लौटे। शशांक ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, मार्को येनसन ने 19 गेंदों पर 34 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े। चेन्नई की ओर से आर अश्विन और खलील अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए जबकि मुकेश चौधरी और नूर अहमद को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई के बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

पंजाब किंग्स के 219 रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 5 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। डेवन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 69 रनों की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 42 रन बनाए। धोनी 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने अपनी छोटी सी तूफानी पारी में 1 चौका और 3 छक्के जड़े। रवींद्र जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब किंग्स की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, यश ठाकुर और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

घर में जीता पहला मुकाबला

चेन्नई को हराकर पंजाब ने तीसरी जीत दर्ज की और घर में इस सीजन पहली बार जीत का स्वाद चखा। CSK पर मिली इस जीत से पंजाब के 6 अंक हो गए हैं और वह पाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। पाइंट्स टेबल में टॉप-5 पर मौजूद सभी टीमों के 6 अंक हैं। सिर्फ नेट रन रेट का अंतर है। वहीं, लगातार चौथी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 9वें पायदान पर बरकरार है। चेन्नई ने अब तक 5 मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच में ही जीत दर्ज की है।

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …