Breaking News

जौनपुर में घने कोहरे के बीच ठंड ने दस्तक दी: वाहनों की रफ्तार घटी, तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

जौनपुर में में रविवार सुबह की 4 बजे से घने कोहरे ने डेरा डाल लिया है, जिससे विजिबिलिटी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। लोग लाइटों का सहारा लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। नवंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है, जिससे ठंडक का

.

21 डिग्री तापमान, रेंगते दिखे वाहन सोमवार सुबह जौनपुर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे के चलते बड़े वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। और सड़कों पर धीमी गति से चलते वाहन नजर आ रहे हैं। आज जौनपुर में सर्दियों का पहला कोहरा देखने को मिला है, जिसे स्थानीय लोग सर्दियों के स्वागत के रूप में देख रहे हैं।

ठिठुरे मॉर्निंग वॉकर्स सुबह-सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तो उन्हें घने कोहरे का सामना करना पड़ा। सड़कों पर आवाजाही धीमी हो गई है, खासकर राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर। इसके चलते प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है कि वे गाड़ी चलाते समय गति सीमित रखें और सतर्क रहें।

अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा कोहरा कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ रही है, जिससे लोग गर्म कपड़े और रजाइयाँ लेकर बाहर निकलने लगे हैं। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, और तापमान में गिरावट के साथ सर्दी की लहर भी महसूस की जा सकती है। लोग कोहरे में यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

About GE-Live

Check Also

बिजनौर में 10 लाख रुपये की आतिशबाजी की ठगी, व्यापारी समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री से करीब 10 लाख रुपये की आतिशबाजी …