Breaking News

चीन ने ‘मरहम लगाया पाकिस्तान को: मामला जानें पूरा

बीजिंग: चीन ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमलों की मंगलवार को कड़ी निंदा की है। चीन ने इस दौरान कहा कि वह पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अभियान का समर्थन करना जारी रखेगा। पाकिस्तान में हुए इन आतंकवादी हमलों में 37 लोग मारे गए थे। बलूच बंदूकधारियों की ओर से किए गए हमलों की निंदा करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि चीन सख्ती के साथ आतंकवाद के सभी स्वरूप का विरोध करता है और आतंकवाद रोधी अभियान को तेज करने, सामाजिक एकता और स्थिरता को बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान का दृढ़ता से समर्थन करता है।

चीनी कर्मियों को भी बनाया गया है निशाना

लिन ने कहा कि चीन क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के साथ आतंकवाद रोधी एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने का इच्छुक है। अशांत बलूचिस्तान में दो बड़े हमले ऐसे समय हुए हैं जब चीन के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी सुरक्षा आकलन के लिए पाकिस्तान का दौरा कर रहे हैं, खासतौर पर 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए। बहु-परियोजना गलियारे का बलूच लोग विरोध कर रहे हैं और इस पर लगातार हमले हो रहे हैं। बलूचिस्तान में विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी कर्मियों को भी निशाना बनाया है।

बलूचिस्तान में हुए 2 हमले

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को दो अलग-अलग हमलों में हथियारबंद हमलावरों ने कम से कम 37 लोगों की हत्या कर दी थी। पहली घटना में बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में बंदूकधारियों ने बसों से यात्रियों को उतारकर और उनके पहचान पत्र देखने के बाद पंजाब प्रांत के कम से कम 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरा हमला बलूचिस्तान के कलात जिले में किया गया और बंदूकधारियों ने चार पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी।

कलात में है बलूच कबीलों का दबदबा

कलात राजधानी क्वेटा से करीब 150 किलोमीटर दक्षिण में स्थिति है और बलूच कबीलों का इलाके में दबदबा है। इस बीच, चीन की जनवादी मुक्ति सेना (पीएलए) के जमीनी बलों के कमांडर जनरल ली कियोमिंग ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …