Breaking News

हरदोई के कछौना में बाल उत्सव और कवि सम्मेलन का आयोजन: Hardoi News: एक से एक प्रस्तुति ने लोगों को मोह लिया

 

हरदोई के कछौना कस्बे में बीती रात कवि सम्मेलन और बाल उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एक से एक प्रस्तुति देखकर बच्चों और कवियों ने लोगों का मन मोह लिया। श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के बैनर तले इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। बाल

.

कार्यक्रम में विधायक रामपाल वर्मा व युवा भाजपा नेता संदीप सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। गीत में बालामऊ डांस ग्रुप चैंपियन रहा। जिसमें रोहित, दीपांशु, धीरेंद्र, प्रांजल, बिट्टू ने प्रतिभाग किया। जय हनुमान कार्यक्रम में राजू, अमन, ऋषभ ने प्रतिभाग किया। सोलो चैंपियन में हर्ष, डेविल ने प्रतिभाग किया।

गीत माई रे वंदे मातरम् ग्रुप को स्पेशल अवार्ड मिला। इस अवसर पर विधायक रामपाल वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने को एक बेहतर मंच मिलता है। युवा भाजपा नेता सन्दीप सिंह ने कहा बच्चों के इस तरह के आयोजन से हमें अपना बचपन याद आ गया। बच्चों ने बहुत खूबसूरत मनमोहक प्रस्तुति की। नए पुराने गीत नृत्य नाटक आदि की प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां कछौना में हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से ऐसा समां बाँधा कि भारी बारिश के बाद भी श्रोता डटे रहे। कवि सम्मेलन की शुरुआत सोनभद्र से आई कवयित्री कृति चौबे की वाणी वंदना से हुई। हरदोई के गीतकार गीतेश दीक्षित ने कविता पढ़ तालियां बटोरीं। लखीमपुर से आये हास्य कवि विशेष शर्मा ने कविता पढ़ गुदगुदया। लखनऊ से आये ओज कवि अतुल बाजपेई ने कविता पढ़ तालियां बटोरीं। मिश्रिख से आये गीतकार जगजीवन मिश्रा ने कविता पढ़ वाहवाही लूटी।

कवि दमदार बनारसी को सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए कार्यक्रम संयोजक हास्य कवि अजीत शुक्ल ने संचालन करते हुए तालियां बटोरीं।इस दौरान दिल्ली से आये कमल आग्नेय ने कविता पढ़ माहौल को देशभक्ति मय कर दिया। कवयित्री कृति चौबे ने गीत पढ़ समां बाँधा। कानपुर से आये हास्य कवि अमित ओमर ने बनारस से आये कवि दमदार बनारसी को सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।

ये लोग रहे मौजूद इस दौरान ईओ देवांशी दीक्षित नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ल, क्रांतिवीर सिंह, विनय शुक्ल, बबलू गुप्ता, रवि गुप्ता, अंशु गुप्ता, अंकुल सोनी, श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …