उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच के दौरे पर पहुंच रहे हैं। भेड़िए के हमलों से प्रभावित महसी तहसील का हवाई निरीक्षण करने के साथ ही मुख्यमंत्री मासूमों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। प्रशासन की ओर से उनके आगमन की सभी तैयारियां पूर
.
मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर 3:30 बजे महसी तहसील के सिसईया चुरामणि में बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे भेड़िए के हमले में मारे गए नौ मासूमों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे। योगी आदित्यनाथ जिले के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों पर भी चर्चा करेंगे।
भेड़िए के हमलों से 9 मासूमों की जान गई, 50 से ज्यादा लोग घायल
महसी तहसील में बीते दो महीने में भेड़िए के हमलों से नौ मासूमों समेत कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। वन विभाग ने अब तक पांच भेड़ियों को पकड़ लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
Global Express Live