एसएसपी ने थाना प्रभारियों को जनसुनवाई की शिकायतों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
अलीगढ़ में बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध मुक्त माहौल बनाए रखने के लिए एसएसपी संजीव सुमन ने कई थानों में प्रभारी बदले हैं। इसके साथ ही गैर जनपद से स्थानांतरण होकर आए इंस्पेक्टर को भी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
थानों में बदलाव के साथ ही काम में शिथिलता के चलते मडराक एसओ को पुलिस लाइन भेजा गया है। हाल में में हाथरस से ट्रांसफर होकर आए इंस्पेक्टर विजय सिंह को रोरावर थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले भी वह अलीगढ़ में तैनात रह चुके हैं और कई थानों में प्रभारी रहे हैं। मडराक एसओ अरविंद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इन थानों में किया गया बदलाव
एसएसपी ने गांधीपार्क थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी बनाया है। वहीं बन्नादेवी थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस बनाया गया है। चंडौस इंस्पेक्टर हरिभान सिंह को प्रभारी निरीक्षक सासनीगेट का चार्ज मिला है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी राजवीर सिंह को इंस्पेक्टर गांधीपार्क बनाया गया है। देहलीगेट इंस्पेक्टर रामेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक चंडौस बनाया गया है। सासनीगेट थाना प्रभारी विनोद कुमार को देहलीगेट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। रोरावर थाने में तैनात एडिशनल इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश कुमार को थाना प्रभारी मडराक बनाया गया है।
जनसुनवाई में बिल्कुल न हो लापरवाही
एसएसपी संजीव सुमन ने सभी थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नए थाने में चार्ज लेने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी इंस्पेक्टर को नियमित रूप से थाने में जनसुनवाई करने और आमजनों की शिकायतों को तत्काल दूर करने के निर्देश मिले हैं।
थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजनों की शिकायतों में लापरवाही बिल्कुल न हो, ऐसा करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जाएं और इसमें बिल्कुल लापरवाही न की जाए।
Global Express Live