Breaking News

युद्धविराम वार्ता पर संकट छाया : गाजा में इजरायली बंधक की हत्या से बौखलाए नेतन्याहू

काहिरा: इजराइली बंधक की हत्या करके हमास आतंकियों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पारा चढ़ा दिया है। इधर इजरायल की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने गाजा में बंधक बनाए गए 47 वर्षीय किसान का शव बरामद किया है। बता दें कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायल के किसी नागरिक का शव ऐसे वक्त में बरामद किया गया है, जब वार्ताकार इजराइल और हमास के बीच छह माह से जारी युद्ध को रोकने और शेष बंधकों को रिहा कराने के लिए रविवार को दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में युद्ध विराम के अमेरिकी प्रयासों के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

इजरायल की सेना ने कहा कि उसे एलाद कात्जिर का शव मिला है और माना जाता है कि उसकी हत्या जनवरी में ‘इस्लामी जिहाद’ के चरमपंथियों ने की थी। हमास के चरमपंथी सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में घुस गए थे और उनके हमले में 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे। हमास ने इस हमले के बाद इजरायल के कम से कम 250 लोगों को बंधक बना लिया था। किसान कात्जिर को सीमावर्ती नीर ओज़ से अगवा किया गया था। इस शव के मिलने से इजरायल की सरकार पर बंधकों को मुक्त कराने के लिए समझौता करने का दबाव बढ़ गया है।

गाजा में अब तक मारे गए 36 इजरायली बंधक

बंधक की हत्या किए जाने के बाद हजारों लोग तेल अवीव में एकत्र हुए और उन्होंने बंधकों को रिहा कराने के लिए शीघ्र कोई समझौता करने और मध्यावधि चुनाव कराने की मांग की। अब तक कम से कम 36 बंधकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बंधक बनाए गए कुल लोगों में से आधों को रिहा कर दिया गया है। कात्जिर की बहन कार्मित ने एक बयान में कहा,‘‘अगर वक्त पर कोई समझौता हो जाता तो उन्हें बचाया जा सकता था। हमारा नेतृत्व कायर है और राजनीतिक विचारों से प्रेरित है, इसीलिए कोई समझौता नहीं हुआ।’’ मिस्र के एक अधिकारी और मिस्र के सरकारी स्वामित्व वाले अल काहिरा टीवी के अनुसार युद्धविराम के लिए वार्ता रविवार को फिर से शुरू होगी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …