आजमगढ़ में फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर वसूली।
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर वसूली करने वाले फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर तेज प्रताप उर्फ तेजू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार में बर्तन की दुकान चलाता है। आरोपी मूलरूप से जौनपुर जि
.
शिकायत पर मंगलवार को दीदारगंज थाना परिसर में एसपी ग्रामीण चिराग जैन पहुंचे और क्षेत्र के दर्जनों लोगों को बुलाकर इस मामले में जांच कर बयान दर्ज किया। दीदारगंज पुलिस ने फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर बनकर पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर वसूली कर रहे व्यक्ति के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार में जौनपुर जनपद के शाहगंज निवासी तेज प्रताप उर्फ तीजू सेठ पुत्र राम अजोर की बर्तन की दुकान है। जो दीदारगंज थाना क्षेत्र में फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर बनकर पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर लोगों से रुपया लेता था। इस मामले की शिकायत किसी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन से की मंगलवार 10 सितंबर को एसपी ग्रामीण और सीओ फूलपुर अनिल वर्मा दीदारगंज थाने पर पहुंचे और दर्जन भर लोगों से बुलाकर बयान दर्ज किया।
इसके साथ ही कई पहलुओं पर जांच की। इसके बाद पुलिस तेज प्रताप उर्फ तीजू सेठ को पकड़कर थाने ले आई और मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया व शनिवार को फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर बनकर पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर पैसा लेने वाले तेजप्रताप उर्फ तीजू सेठ का शांति भंग की धारा में चालान किया गया।
Global Express Live